नई दिल्ली : देश में कोरोना का संक्रमण विकराल रूप लेता जा रहा है, स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अबतक 13 लाख 36 हजार 861 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं, इनमें से 31,358 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 8 लाख 49 हजार ठीक भी हुए हैं, चार लाख 56 हजार लोगों का अस्पताल में इलाज जारी है, पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 48 हजार 916 नए मामले सामने आए और 757 लोगों की मौतें हुईं,


कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का तीसरा सबसे प्रभावित देश है, अमेरिका, ब्राजील के बाद कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित भारत है, लेकिन अगर प्रति 10 लाख आबादी पर संक्रमित मामलों और मृत्युदर की बात करें तो अन्य देशों की तुलना में भारत की स्थिति बहुत बेहतर है, भारत से अधिक मामले अमेरिका (4,248,194), ब्राजील (2,348,200) में हैं, देश में कोरोना मामले बढ़ने की रफ्तार भी दुनिया में तीसरे नंबर पर बनी हुई है,

देश दुनिया की अहम खबरें अब सीधे आप के स्मार्टफोन पर TheHindNews Android App

राज्यवर आंकड़ें

क्रमांकराज्य का नामकोरोना के कुल मामले (11 विदेशी नागरिक शामिल)ठीक हुए/डिस्चार्ज हुएमौत
1अंडमान निकोबार2591740
2आंध्र प्रदेश8085839935933
3अरुणाचल प्रदेश10563923
4असम299212176176
5बिहार3392622343220
6चंडीगढ़82353513
7छत्तीसगढ़6731456736
8दिल्ली1283891109313777
9गोवा4540286529
10गुजरात53545388492278
11हरियाणा2975522953382
12हिमाचल प्रदेश1954114511
13जम्मू कश्मीर167829217296
14झारखंड7493330770
15कर्नाटक85870313471724
16केरल16995756254
17लद्दाख124610352
18मध्य प्रदेश2621017866791
19महाराष्ट्र35711719996713132
20मणिपुर214614910
21मेघालय588875
22मिजोरम3611830
23ओडिशा2269315201120
24पुद्दुचेरी2515148335
25पंजाब122168096282
26राजस्थान3417824547602
27तमिलनाडु1997491432973320
28तेलंगाना5246640334455
29त्रिपुरा3759213111
30उत्तराखंड5445339960
31उत्तर प्रदेश60771377121348
32पश्चिम बंगाल53973335291290
भारत में कुल मरीजों की संख्या133686184943231358

आंकड़ों के मुताबिक, देश में इस वक्त 4 लाख 55 हजार कोरोना के एक्टिव केस हैं, सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं, महाराष्ट्र में एक लाख 40 हजार से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है, इसके बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडु, तीसरे नंबर पर दिल्ली, चौथे नंबर पर गुजरात और पांचवे नंबर पर पश्चिम बंगाल है, इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं, एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का तीसरा स्थान है, यानी कि भारत ऐसा तीसरा देश है, जहां फिलहाल सबसे ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here