नई दिल्ली : गोवा की पूर्व राज्यपाल मृदुला सिन्हा का निधन हो गया है, सिन्हा के निधन पर PM मोदी और अमित शाह ने समेत कई BJP नेताओं ने श्रद्धांजलि दी है.

PM मोदी ने सिन्हा के योगदान को याद किया, PM ने लिखा कि श्रीमति मृदुला सिन्हा जी हमेशा जनसेवा को लेकर अपने प्रयासों के लिए याद की जाएंगी, वह एक कुशल लेखक थीं, जिन्होंने संस्कृति के साथ-साथ साहित्य की दुनिया में भी बहुत बड़ा योगदान दिया है, उनके निधन से दुखी हूं, उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं, ॐ शांति.

देश दुनिया की अहम खबरें अब सीधे आप के स्मार्टफोन पर TheHindNews Android App

शाह ने लिखा, ‘गोवा की पूर्व राज्यपाल मृदुला सिन्हा जी का निधन बहुत दुःखद है, उन्होंने जीवन पर्यन्त राष्ट्र, समाज और संगठन के लिए काम किया, वह एक निपुण लेखिका भी थीं, जिन्हें उनके लेखन के लिए भी सदैव याद किया जाएगा, उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ, ॐ शान्ति.’

27 नवंबर 1942 को बिहार के मुजफ्फरनगर के छपरा गांव में जन्मीं मृदुला सिन्हा गोवा की पहली महिला राज्यपाल थीं, राजनीति के अलावा साहित्य की दुनिया में भी सिन्हा का नाम काफी ऊंचा था, वह काफी मशहूर हिंदी लेखिका थीं, उनके लेख हमेशा राष्ट्रीय अखबारों में छपते रहे हैं, उन्होंने अपने जीवन में 46 से ज्यादा किताबें लिखी हैं, इतना ही नहीं राजमाता विजयराजे सिंधिया की जीवनी भी सिन्हा ने लिखी थी.

राजनीतिक जीवन की बात करें तो BJP की वरिष्ठ नेता सिन्हा भाजपा की महिला मोर्चा की अध्यक्ष रह चुकी हैं, उन्होंने मानव संसाधन विकास मंत्रालय के सेंट्रल सोशल वेलफेयर बोर्ड की चेयरपर्सन का पद भी संभाला था, इसके अलावा वे जय प्रकाश नारायण के ‘समग्र कांति’ का भी हिस्सा रहीं, सिन्हा के पति डॉक्टर राम कृपाल सिन्हा एक कॉलेज में लेक्चरर थे, जो बाद में बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रहे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here