नई दिल्‍ली: लॉकडाउन का काउंटडाउन शुरू होने के साथ ही ज्यादातर लोगों के मन में इस तरह के सवाल हैं कि उनके यहां 3 मई के बाद बंदिशों में छूट मिलेगी या नहीं, अगर आपके मन में भी ऐसे सवाल हैं तो केंद्र सरकार की जिलों को जोन में बांटने वाली लिस्ट उसका बहुत हद तक जवाब देती है, केंद्र ने शुक्रवार को देश के जिलों को कोरोना वायरस के खतरे के आधार पर जोन में बांट दिया है, इन जोन से अंदाजा लगाया जा सकता है कि कहां कितनी राहत मिल सकती है,

जिन जिलों में कोरोना संक्रमण का खतरा बिल्कुल कम है, वे ग्रीन जोन में हैं, कोरोना के केस वाले लेकिन अब कम जोखिम वाले जिले ऑरेंज जोन में हैं और वायरस के हॉटस्पॉट्स वाले जिले रेड जोन में हैं, ग्रीन जोन में सबसे ज्यादा राहत दी जाएगी, ऑरेंज जोन में उससे कम और रेड जोन में राहत की गुंजाइश बहुत कम है, रेड जोन में 130 जिले हैं, ऑरेंज जोन में 284 जिले और ग्रीन जोन में 319 जिलों को रखा गया है,

देश दुनिया की अहम खबरें अब सीधे आप के स्मार्टफोन पर TheHindNews Android App
राज्य रेड जोन ऑरेंज जोन ग्रीन जोन टोटल
1. अंडमान निकोबार 1 0 2 3
2. आंध्र प्रदेश 5 7 1 13
3. अरुणाचल प्रदेश 0 0 25 25
4. असम 0 3 30 33
5. बिहार 5 20 13 38
6. चंडीगढ़ 1 0 0 1
7. छत्तीसगढ़ 1 1 25 27
8. दिल्ली 11 0 0 11
9. गोवा 0 0 2 2
10. गुजरात 9 19 5 33
11. हरियाणा 2 18 2 22
12. हिमाचल प्रदेश 0 6 6 12
13. जम्मू-कश्मीर 4 12 4 20
14. झारखंड 1 9 14 24
15. कर्नाटक 3 13 14 30
16. केरल 2 10 2 14
17. लद्दाख 0 2 0 2
18. मध्य प्रदेश 9 19 24 52
19. महाराष्ट्र 14 16 6 36
20. मणिपुर 0 0 16 16
21. मेघालय 0 1 10 11
22. मिजोरम 0 0 11 11
23. ओडिशा 3 6 21 30
24. पुदुचेरी 0 1 3 4
25. पंजाब 3 15 4 22
26. राजस्थान 8 19 6 33
27. तमिलनाडु 12 24 1 37
28. तेलंगाना 6 18 9 33
29. त्रिपुरा 0 2 6 8
30. उत्तराखंड 1 2 10 13
31. उत्तर प्रदेश 19 36 20 75
32. पश्चिम बंगाल 10 5 8 23
33. दादरा और नगर हवेली 0 0 1 1
34. दमन और दीव 0 0 2 2
35. नगालैंड 0 0 11 11
36. सिक्किम 0 0 4 4
टोटल 130 284 319 733


केंद्र ने दी हिदायत
भारत सरकार ने राज्‍यों से कहा है कि वायरस के ट्रांसमिशन की चैन तोड़ने के लिए कंटेनमेंट बेहद जरूरी है, एडवाजयरी में कहा गया है कि रेड और ऑरेंज जोन वाले जिलों में खास सावधानी बरती जाए, रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन वाले जिलों की यह लिस्‍ट हर सप्‍ताह अपडेट होती है, किसी जिले में अगर पिछले 21 दिन से कोई नया मामला नहीं होता तो उसे एक लोअर जोन में डाल दिया जाता है,


ग्रीन जोन वाले जिलों को मिलेगी छूट
देश के 319 जिले ग्रीन जोन में हैं, इन जिलों को 3 मई को खत्‍म हो रहे लॉकडाउन पार्ट-टू के बाद छूट दी जा सकती है, सरकार पहले ही फैक्ट्रियां और दुकानें खोलने को लेकर गाइडलाइंस जारी कर चुकी है, हालांकि आखिरी फैसला राज्‍य सरकारों पर छोड़ा जा सकता है, यहां पर सोशल डिस्‍टेंसिंग फॉलो करना अनिवार्य होगा


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here