नई दिल्ली: इरफान अहमद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने चीन में हो रहे “मुसलमानों” पर अत्याचार का और पाकिस्तान में “हिंदुओं” पर हो रहे अत्याचार का खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि चीन में चीनी सरकार द्वारा “उइगर” मुसलमानों के खिलाफ अमानवीय बर्ताव किया जा रहा है, जोकि बर्दाश्त के काबिल नहीं है। वह दुर्भाग्यपूर्ण है। चीन की कम्युनिस्ट सरकार ने “उइगर” मुसलमानों के खिलाफ बर्बरता में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। चीन शिजिंयांग प्रांत के उत्तर पश्चिम क्षेत्र में मुसलमानों के खिलाफ अत्याचार और क्रूरता की जा रही है। मुसलमानों का नरसंहार 21वीं सदी का सबसे बड़ा अमानवीय अत्याचार है। लगभग 10 लाख चीनी “उइगर” मुसलमानों को जगह-जगह बंदी बनाकर हिरासत में रखा गया है।

इसलिए पूरी दुनिया को इसके खिलाफ आवाज़ उठानी चाहिए। लेकिन अभी तक दुनिया के किसी भी मुल्क ने चीन में हो रहे मुसलमानों पर अत्याचार के खिलाफ कोई आवाज नहीं उठाई है। चीन के शिजिंयांग प्रांत के क्षेत्र में उइगर मुसलमानों के खिलाफ अत्याचार की बड़ी खबरें आ रही हैं। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट में जिसमें 50 उपग्रह चित्रों का विश्लेषण किया गया है, उसमें लद्दाख के करीब सभी चीनी इलाकों में शिविरों की विस्तार से जांच की गई है, जहां पर मुस्लिम समुदाय के लोग रहते हैं। इस रिपोर्ट में दिल दहलाने वाले तथ्य सामने आए हैं। शिजिंयांग प्रांत में चीन की कम्युनिस्ट सरकार और चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग मुस्लिम महिलाओं को गैर मुस्लिम पुरुषों से शादी करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। चीन में चीनी सरकार का एक बड़ा घिनौना अभियान मुस्लिम समुदाय के खिलाफ चलाया जा रहा है जिसके कारण हजारों मुस्लिम महिलाएं अपनी इज्जत-आबरू बचाने में विफल रही हैं।

देश दुनिया की अहम खबरें अब सीधे आप के स्मार्टफोन पर TheHindNews Android App

इन शिविरों में मुस्लिम समुदाय के लोगों को खाने-पीने से लेकर मजहबी आजादी की मुश्किलात पेश आ रही हैं। चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग द्वारा मुसलमानों पर अत्याचार के बावजूद भी, पाकिस्तान सरकार के PM इमरान खान चीन के तलवे चाट रहे हैं। जोकि दुर्भाग्यपूर्ण है। ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन (OIC) ने भी चुप्पी साध रखी है। हैरानी की बात यह है कि भारत में मुस्लिम संगठनों के उलेमाओं और विद्वानों द्वारा निंदा या प्रतिक्रिया देने के बजाए, तमाम बुद्धिजीवियों ने भी चुप्पी साध रखी है। उधर पाकिस्तान सरकार के प्रधानमंत्री इमरान खान द्वारा पाकिस्तान में हिंदू समुदाय के ऊपर अत्याचार से हिंदू समाज के लोग नरकीय जीवन जीने के लिए मजबूर हैं।

पाकिस्तान की सरकार भी उन्हें तरह-तरह की यातनाएं देकर प्रताड़ित कर रही है। हिंदु समुदाय के मंदिरों को नष्ट किया गया है। जिसके कारण हिंदू समुदाय को पूजा एवं प्रार्थना करने का सबसे बड़ा संकट खड़ा हो गया है। हिंदू समाज के लोगों को मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा गया है तथा पाकिस्तानी हिंदुओं पर मजहबी पाबंदी भी लगा रखी है। दूसरी तरफ चीनी सरकार के राष्ट्रपति जिनपिंग द्वारा “उइगर” मुसलमानों पर अत्याचार एवं जुल्म लगातार बढ़ रहे हैं।  “उइगर” मुस्लिम समुदाय के वर्षों पुराने कब्रिस्तानो को नष्ट कर दिया गया है। मुस्लिम समुदाय के लोगों का इंतकाल हो जाने के बाद अब दफनाने  के लिए कब्रिस्तान भी नहीं बचे हैं। मुस्लिम समाज के लोगों के सामने यह सबसे बड़ा संकट सामने खड़ा हो गया है। उन पर मजहबी पाबंदी लगाई गई है। हिंदुस्तान इस अत्याचार और बर्बरता को बर्दाश्त नहीं करेगा।

हमें इसके लिए भी आवाज बुलंद करनी होगी, दुनिया में हिंदुस्तान मुसलमानों के लिए सबसे बेहतर मुल्क है जिसमें मुसलमानों को हर तरह की आजादी दी गई है मुस्लिम समुदाय को अपने धर्म व प्रत्येक रीति रिवाजों को मनाने की पूरी आजादी है भारत सरकार ने हिंदुस्तान के OBC मुसलमानों के लिए विशेष आरक्षण का दर्जा दे रखा है। जिससे कि मुसलमान हिंदुस्तान की तरक्की में अहम भूमिका निभा सके। मुसलमानों के लिए भारत से अच्छा देश, हिन्दू से अच्छा दोस्त और नरेंद्र मोदी जी से अच्छा प्रधानमंत्री नहीं हो सकता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here