सय्यद इकराम
हापुड़ में त्रिस्तरीय सामान्य निर्वाचन की तैयारी को लेकर सभी व्यवस्थाओं का लिया जायजा। जिलाधिकारी ने गढ़ ब्लॉक में नामांकन की प्रक्रिया को लेकर की गई सभी व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की।
उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिला अधिकारी उप जिलाधिकारी गढ़मुक्तेश्वर एवं एक्सन पी डब्ल्यू डी को निर्देशित किया कि नामांकन के दौरान किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न ना हो इसके लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं। इसी क्रम में जिला अधिकारी के द्वारा महेंद्र सिंह डिग्री कॉलेज का निरीक्षण किया गया।
महेंद्र सिंह डिग्री कॉलेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम की जानकारी करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि बनाए गए स्ट्रांग रूम में चिनाई के द्वारा स्ट्रांग रूम में बनी खिड़कियों को बंद कराया जाए। कॉलेज में कैमरे लगाने, उद्घोषणा के लिए लाउडस्पीकर की व्यवस्था तथा पोलिंग पार्टी के लिए पानी, विद्युत इत्यादि की समुचित व्यवस्था कराने हेतु निर्देशित किया।
गढ़ क्षेत्र की पोलिंग पार्टी महेंद्र सिंह डिग्री कॉलेज से रवाना की जाएंगी। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी उदय सिंह, अपर जिलाधिकारी जयनाथ यादव, उप जिलाधिकारी गढ़मुक्तेश्वर एवं एक्शन पीडब्ल्यूडी उपस्थित रहे
No Comments: