Header advertisement

ग़ाज़ियाबाद: सचिन पायलट ने मोदी-योगी सरकार पर साधा निशाना, युवाओं के आंदोलन को बताया चेतावनी

गाजियाबाद: कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष विनीत त्यागी द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश का युवा आज बेरोजगारी, पेपर लीक और अग्निवीर जैसे मुद्दों पर मोदी-योगी सरकार के खिलाफ खड़ा हो रहा है और जंतर-मंतर पर युवाओं का प्रदर्शन सरकार के लिए एक चेतावनी है।


प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सचिन पायलट ने उत्तराखंड में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ हुए जातिगत भेदभाव और शुद्धिकरण की घटना की कड़ी निंदा की। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा हमेशा से दलित विरोधी मानसिकता रखती है और अपने चुनावी वादों से ध्यान भटकाने के लिए पाकिस्तान, हिंदू-मुसलमान और मंदिर-महिसाब जैसे मुद्दों का सहारा लेती है। जातिगत जनगणना के मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने सामाजिक न्याय के नाम पर जनता के साथ धोखा किया है और कांग्रेस इस मांग को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा, महानगर अध्यक्ष वीर सिंह जाटव, नसीम कुरैशी, हरेंद्र अग्रवाल, विजेंद्र यादव, हरेंद्र कसाना, बबली नागर, इस्माइल खान, सूर्यकांत सूर्य और विजयपाल चौधरी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सचिन पायलट ने पूर्व जिलाध्यक्ष विनीत त्यागी को बधाई दी।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *