Header advertisement

भाजपा नेताओं के आरोप: खोड़ा के विकास कार्यों में बाधक बन रही हैं पालिकाध्यक्षा मोहिनी शर्मा

भाजपा नेताओं के आरोप: खोड़ा के विकास कार्यों में बाधक बन रही हैं पालिकाध्यक्षा मोहिनी शर्मा

खोड़ा। खोड़ा नगर पालिका अध्यक्षा मोहिनी शर्मा खोड़ा के विकास कार्यों में बाधक बन रही हैं। वह नहीं चाहतीं कि खोड़ा में विकास हो, खोड़ा में विकास न करवाकर वह भाजपा को बदनाम करना चाहती हैं। यह बातें भाजपा के दोनों मण्डल अध्यक्ष सहित भाजपा नेता सदन सतीश गुप्ता ने खोड़ा स्थित दर्शन बैंकट हॉल में रविवार को आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान कहीं।
प्रेसवार्ता में सतीश गुप्ता ने मोहिनी शर्मा की ओर इशारा करते हुए कहा कि खोड़ा नगर पालिका की डोर अब असामाजिक और आपराधिक छवि के लोगों के हाथों में आ गई है। यह लोग खोड़ा को लूटकर बर्बाद करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि जबसे पालिका अध्यक्षा ने पद सम्भाला है, तबसे खोड़ा में विकास कार्य रुक गए हैं। पालिका के अधिकारी क्षेत्र में विकास कराना चाहते हैं, लेकिन पालिकाध्यक्षा और उनके लोग अधिकारियों को काम नहीं करने दे रहे हैं। पालिकाध्यक्षा द्वारा हस्ताक्षर न करने के कारण पालिका के कमर्चारियों का वेतन रुका है। मोहिनी शर्मा पालिका के अधिकारियों पर भ्र्ष्टाचार का आरोप लगा रही हैं, यदि ऐसा है तो वह जाँच करायें और जाँच में जो सहयोग चाहिए हम उसके लिए तैयार हैं। जो दोषी होगा उस पर कार्यवाही होगी। लेकिन इन्हें कोई जाँच नहीं करवानी, केवल जनता का ध्यान भटकाने व अधिकारियों पर दबाव बनाने के लिए अधिकारियों पर आरोप लगाने हैं।


सतीश गुप्ता ने कहा कि पालिकाध्यक्षा जिन अधिकारियों व कर्मचारियों पर भ्रष्टाचर के आरोप लगा रही हैं, वह अचानक दो महीने में कैसे भ्रष्टाचारी हो गए। जबकि वह कई वर्षों से यहाँ काम कर रहे हैं। दरअसल पालिकाध्यक्षा द्वारा उन लोगों को निशाना बनाया जा रहा है, जो उनके नियम विरुद्ध कार्य करने में बाधक हैं।
भाजपा नेताओं ने कहा कि पालिका अध्यक्षा ने अपना खोड़ा के विकास कार्यों में बाधक बनने का रवैया नहीं बदला तो हम सब अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे। उन्होंने कहा कि पालिकाध्यक्षा अपनी लड़ाई में खोड़ा के निवासियों को नारकीय जीवन जीने के लिए मजबूर कर रही हैं।
प्रेसवार्ता में मुख्य रूप से खोड़ा-मकनपुर मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा, खोड़ा मंडल अध्यक्ष अवदेश यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष मुकेश गिरी, सभासद रामवीर यादव, भाजपा नेता संजय तिवारी, रामदास, सभासद जयदेव शर्मा, सभासद जयकुमार, सभासद बिंदु बाल्मीकि, सभासद सोनू, सभासद राहुल राजोरिया, सभासद रजनीश सिंह, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष पंकज आदि उपस्थित रहे।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *