(हिन्द न्यूज , अबसार अली )
मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र के गढ़ रोड स्थित जय भीम नगर में एक प्रॉपर्टी डीलर के घर पर ताबड़तौड़ गोलियां बरसाई। अंधाधुंध फायरिंग से दहशत का माहौल फैल गया है। सूचना पर पहुंची हसनपुर चौकी पुलिस ने घंटों काम्बिंग की लेकिन बदमाशो का कोई सुराग नही लग पाया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी।
जानकारी के अनुसार भावनपुर थाना क्षेत्र के जय भीम नगर के संजय विहार निवासी महेंद्र प्रजापति ने बताया कि वह प्रजापति प्रॉपर्टी डीलर का काम करते हैं। बुधवार की देर करीब 9:45 बजे एक अज्ञात नंबर से फोन आया जिस पर उन्होंने अपने आप को सागर बताते हुए बताया कि मैं किसी लड़के को भेज रहा हूं उसे पैसे दे देना। महेंद्र प्रजापति ने पैसे देने से इंकार कर फोन स्विच ऑफ कर सो गए।
बताया गया कि रात करीब 12:15 बजे एक बाइक पर तीन नकाबपोश बदमाश उनके आवास के पास पहुंचे तथा उनमें से एक बदमाश ने बाइक से उतर कर अंधाधुंध फायर किए। फायरिंग की आवाज से कॉलोनी में दहशत का माहौल हो गया। इसी दौरान कुछ लोग हिम्मत जुटाकर घर से बाहर आए। घर से बाहर लोगों को आता देख हमलावर हवा में तमंचे लहराते हुए फरार हो गए। पूरी घटना कॉलोनी में लगे सीसी कैमरे में कैद हो गई
वहीं सूचना पर पहुंची हसनपुर चौकी इंचार्ज ने घंटों छानबीन की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। घटना के बाद कॉलोनी के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। हालांकि फोन पर किस तरह के पैसे मांगे थे इसका अभी कोई जानकारी नही हुई है।
No Comments: