RLPM प्रमुख योगेश उपाध्याय का बड़ा ऐलान, मुह़म्मद अशरफ़ को बनाया मेरठ मंडल अध्यक्ष


लखनऊ। राष्‍ट्रीय लोकतंत्र पत्रकार महासंगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश उपाध्याय ने अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है। उन्होंने मुह़म्मद अशरफ़ को यूपी प्रदेश से महासंगठन में मेरठ मंडल अध्यक्ष की ज़िम्‍मेदारी सौंपी है।

इस पर मुहम्मद अशरफ ने महा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष का धन्यवाद अदा किया और कहा कि जो ज़िम्मेदारी मेरे कांधों पर डाली गई है मैं इस ज़िम्मेदारी को पूर्ण रूप से निभाऊंगा। हमेशा मज़लूमों की आवाज़ को, ग़रीबों की आवाज़ को इस संगठन के द्वारा मदद कर, संगठन को मजबूत करूंगा। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश रहेगी कि किसी भी मज़लूम के साथ किसी भी तरह की ना इंसाफ़ी नहीं होने देंगे।

देश दुनिया की अहम खबरें अब सीधे आप के स्मार्टफोन पर TheHindNews Android App

आपको बता दें कि यह संगठन पत्रकारों के हित के लिए है और इसमें सभी समाज से पीड़ित, दबंगो द्वारा लाचार पीड़ित की आवाज़ को बुलंद करने के लिए बनाया गया है और महिला नारी सशक्तिकरण महिला मोर्चा पर कार्य करेगा
जैसे कि महिला का शोषण, घरेलू हिंसा, छेड़खानी, अबोध बच्चियों के साथ दुष्कर्म, दहेज के लिए प्रताड़ित, जैसे मामलों पर कार्य किया जाएगा। विशेषत: पत्रकारों के साथ जो अभद्र व्यवहार का मामला सामने आता है, उनकी मदद और सहारे के लिए हमारा संगठन सदैव काम के लिए तैयार रहेगा। उनके हक की लड़ाई लड़ने के लिए हमेशा उनके साथ खड़ा मिलेगा। हमारा वादा है कि क़लम को हम झुकने नहीं देंगे और न ही खराब होने देंगे। पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और रहेगा।
अंत में मोहम्मद अशरफ ने महासंगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश उपाध्याय और राष्ट्रीय महासचिव का हृदय से धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here