नई दिल्ली। मुस्लिम स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन ऑफ इंडिया व मुस्लिम यूथ ऑर्गनाइजेशन ऑफ इंडिया द्वारा 21 अगस्त 2026 को ऐवान-ए-ग़ालिब ऑडिटोरियम, नई दिल्ली में “राष्ट्र निर्माण में मुसलमानों की भूमिका: समकालीन चुनौतियाँ और आगे की राह” विषय पर एक राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जिसका उद्देश्य राष्ट्र निर्माण में भारतीय मुसलमानों के योगदान, वर्तमान चुनौतियों व भविष्य की संभावनाओं पर रचनात्मक चर्चा करना है।
सम्मेलन के कन्वीनर डॉ. शुजात अली क़ादरी ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य केवल चुनौतियों पर चर्चा करना नहीं बल्कि उनके रचनात्मक समाधान तलाशना है ताकि मुस्लिम युवा शिक्षा, रिसर्च, इनोवेशन, पब्लिक सर्विस और उद्यमिता के क्षेत्र में सक्रिय भागीदारी निभा सकें। इस सम्मेलन में जामिया मिल्लिया इस्लामिया के फारसी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अरशद-उल-क़ादरी, सुन्नी दावत-ए-इस्लामी के राजस्थान चैप्टर हेड अल्लामा सैयद मुहम्मद रज़वी, ऑल इंडिया तंजीम उलेमा-ए-इस्लाम के चेयरमैन मुफ्ती अशफाक हुसैन क़ादरी व टेलीकॉम मंत्रालय के डायरेक्टर विजिलेंस फुरकान अख्तर बतौर प्रमुख वक्ता शामिल होंगे।

No Comments: