मेरठ: सेवा भारती मेरठ प्रांत द्वारा नेपाल के बाढ़ पीड़ितों की आवश्यकता को देखते हुए 5000 सेनेटरी नेपकिन नेपाल भेजे गए। इस राहत सामग्री को राष्ट्रीय सेवा भारती दिल्ली के माध्यम से नेपाल भेजा जाएगा।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा भारती के अखिल भारतीय छात्रावास प्रमुख जयदेव तथा सुंदरदीप ग्लोबल यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. (डॉ.) प्रसन्नजीत कुमार द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर वाहन को रवाना किया गया।

प्रांत मंत्री अखिल अग्रवाल ने बताया कि नेपकिन बनाने का यह प्रोजेक्ट फीएम फाउंडेशन के सहयोग से सेवा भारती मेरठ प्रांत द्वारा संचालित किया जा रहा है। सेवा भारती द्वारा संपूर्ण मेरठ प्रांत की पिछड़ी बस्तियों की महिलाओं को सेनेटरी नेपकिन का निःशुल्क वितरण किया जाता है और महिला डॉक्टरों द्वारा उन्हें सफाई व्यवस्था के बारे में जानकारी दी जाती है, जिससे बीमारियों से बचाव हो सके। इससे पूर्व 5000 सेनेटरी नेपकिन असम के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में भी भेजे जा चुके हैं।
इस वाहन को रवाना करने के मौके पर सेवा भारती मेरठ प्रांत की उपाध्यक्ष डॉ. रश्मि गुप्ता, प्रांत संगठन मंत्री जितेंद्र, प्रांत मंत्री अखिल अग्रवाल, नोएडा के विभाग संगठन मंत्री जतिन, सेवा इंटरनेशनल दिल्ली से तनुल एवं सुंदरदीप ग्लोबल विश्वविद्यालय के अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की व्यवस्था प्रोजेक्ट सुपरवाइजर सुशील त्यागी द्वारा की गई।

No Comments: