Header advertisement

कुँवर आसिम ख़ान बने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

नई दिल्ली। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने संगठन में महत्वपूर्ण नियुक्ति करते हुए कुँवर आसिम ख़ान को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय कैबिनेट मंत्री, चिराग पासवान ने यह जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है।

कुँवर आसिम ख़ान ने स्वर्गीय रामविलास पासवान की सरपरस्ती एवं मार्गदर्शन में सक्रिय राजनीति की शुरुआत की थी। लंबे राजनीतिक सफर के दौरान उन्होंने मेहनत, ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ लोक जनशक्ति पार्टी को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

पार्टी संगठन में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं। उन्होंने सबसे पहले राष्ट्रीय छात्र विंग के अध्यक्ष, इसके बाद राष्ट्रीय युवा मोर्चा के अध्यक्ष और फिर राष्ट्रीय अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में अपनी जिम्मेदारियाँ निभाईं।

कुँवर आसिम ख़ान ने प्रत्येक दायित्व का पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करते हुए पार्टी के संगठनात्मक विस्तार और मजबूती के लिए निरंतर कार्य किया। वर्षों से संगठन के प्रति उनकी सक्रियता, मेहनत और समर्पण को देखते हुए अब उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।

पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने कुँवर आसिम ख़ान की नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई है कि उनके अनुभव और संगठनात्मक क्षमता से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूती मिलेगी।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *