Header advertisement

गाजियाबाद नगर निगम में शक्ति रसोई का नगर आयुक्त ने किया शुभारंभ

गाजियाबाद नगर निगम में शक्ति रसोई का नगर आयुक्त ने किया शुभारंभ

ग़ाज़ियाबाद। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के नेतृत्व में गाजियाबाद नगर निगम मुख्यालय पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। जिसके क्रम में शहर की सभी जोन से महिला सफाई मित्रों को सम्मानित किया गया। भारत की राष्ट्रपति से लेकर गाजियाबाद की महापौर तक नगर आयुक्त द्वारा सभी के उदाहरण देते हुए महिला सफाई मित्रों को मोटिवेट किया गया।

नारी शक्ति को राष्ट्र की प्रगति का आधार कहकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय पार्षद राजीव शर्मा, अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव, अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार, डॉक्टर अनुज प्रभारी उद्यान, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मिथिलेश, प्रभारी प्रकाश आश कुमार, जलकल विभाग से शेषमणि यादव तथा एसबीएम की टीम उपस्थित रही।

नगर आयुक्त द्वारा महिला सफाई मित्रों को शहर में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने में किया जा रहे कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। सभी उपस्थित सफाई मित्रों से समाज को सशक्त बनाए रखने के लिए अपील भी की गई। महिला सफाई मित्रों को पुष्प देकर सम्मानित किया गया तथा पानी की बोतल व सर्टिफिकेट भी दिए गए।

इसी क्रम में स्वयं सहायता समूह की बहनों द्वारा गाजियाबाद नगर निगम मुख्यालय में खोली गई। शक्ति रसोई कैंटीन का भी शुभारंभ किया गया। नगर आयुक्त द्वारा शक्ति रसोई में पहुंचकर आवश्यक निरीक्षण भी किया गया।


नगर आयुक्त द्वारा बताया गया कि गाजियाबाद नगर निगम की महिला सफाई मित्रों द्वारा पुरुष सफाई मित्रों से अधिक लगन से शहर की सफाई व्यवस्था में सहयोग किया जाता है। 311 एप पर भी महिला सफाई मित्रों की हाजिरी का प्रतिशत अधिक है।

 

इसी प्रकार शहर के अनेक कार्यों में महिलाओं की सहनीय भूमिका है। जिसमें गाजियाबाद नगर निगम स्कूलों में छात्रों ने भी प्रशंसनीय कार्य किये है। कार्यक्रम के अंत में शहर वासियों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *