Header advertisement

एमसीडी उप चुनावों में दिल्ली की जनता ने भाजपा की तरह कांग्रेस को पूरी तरह से नकारा

नई दिल्ली : एमसीडी उप चुनाव में भाजपा का सूपड़ा तो साफ हुआ ही कांग्रेस की भी चार सीटों पर जमानत जब्त हो गई है। एमसीडी उप चुनावों में दिल्ली की जनता ने कांग्रेस को पूरी तरह से नकार दिया है।

कांग्रेस की त्रिलोकपुरी ईस्ट, कल्याणपुरी, रोहिणी और शालीमार बाग सीट पर जमानत जब्त हुई है। यहां चार सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशियों को औसतन ढ़ाई हजार के करीब ही मत मिले हैं।

जनता की ओर से कांग्रेस को नकारे जाने का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि शालीमार वार्ड में सिर्फ 2416 मत मिले। कांग्रेस को सबसे ज्यादा त्रिलोकपुरी ईस्ट वार्ड में सिर्फ 3028 वोट मिले हैं।

एमसीडी उप चुनाव में जहां भाजपा का कोई सीट नहीं मिली है। वहीं कांग्रेस भी आम आदमी पार्टी के सामने टिक नहीं पायी है। चार सीटों पर कांग्रेस जमानत जब्त होने से बचा नहीं पायी है।

त्रिलोकपुरी ईस्ट, कल्याणपुरी, रोहिणी और शालीमार बाग सीट पर कांग्रेस की जमानत जब्त हुई है। इन सीटों पर कांग्रेस को सिर्फ ढ़ाई हजार के करीब वोट मिले हैं।

दिल्ली राज्य चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक त्रिलोकपुरी ईस्ट वार्ड में 25170 मतदाताओं ने मतदान किया। यहां पर जमानत बचाने के लिए 4285 वोट की जरुरत थी लेकिन कांग्रेस को सिर्फ 3028 मत मिले।

इसी तरह कल्याणपुरी वार्ड में 25287 मतदाताओं ने वोट डाला। जमानत जब्त होने से बचाने के लिए 4214 वोट की जरुरत थी। यहां पर कांग्रेस के प्रत्याशी को सिर्फ 2673 मत मिले हैं।

दूसरी तरफ रोहिणी सीट पर सबसे ज्यादा 30817 मतदाताओं ने मत का प्रयोग किया। जिसमें जमानत जब्त होने से बचाने के लिए 5136 मतों की जरुरत थी। यहां कांग्रेस को सिर्फ 2587 मत ही मिले।

वहीं शालीमार बाग सीट पर कुल 19426 वोट पड़े। जमानत जब्त होने से बचाने के लिए 3227 वोट की जरुरत थी। लेकिन कांग्रेस को सिर्फ 2416 वोट ही मिले।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *