Header advertisement

बॉलीवुड के नए सेलेब्रिटी टोटो ने कुछ इस तरह बिताया मुंबई शहर में अपना पहला दिन!

नई दिल्ली : बॉलीवुड को एक नवीनतम सेलिब्रिटी मिल गया है जो टोटो नाम का एक गोरिल्ला है, जिसकी आगामी फिल्म ‘हैलो चार्ली’ इन दिनों शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है। चूंकि टोटो ने पहली बार मुंबई शहर का रुख किया है ऐसे में उन्होंने एक पूरा दिन शहर घूमने और एन्जॉय करने में समर्पित किया है।

उन्होंने बोरीवली नेशनल पार्क, कान्हेरी गुफाओं और कई अन्य स्थानों का दौरा किया, साथ ही उन्होंने सभी पर्यटन की तरह पार्क में साइनबोर्ड के साथ जमकर फोटो भी खिंचवाई। वह फिल्म में आदार जैन के साथ नजर आएंगे और उनकी फिल्म से हाल ही में रिलीज हुए गीत ‘वन टू वन टू’ को दर्शकों द्वारा बेहद सरहाया जा रहा है।

“हैलो चार्ली” एक प्रफुल्लित कर देने वाली फिल्म है, जिसमें आदार जैन, जैकी श्रॉफ, श्लोका पंडित, राजपाल यादव और एलनाज़ नोरौज़ी ने अभिनय किया है। हैलो चार्ली का निर्देशन पंकज सारस्वत द्वारा किया गया है, जिसका निर्माण रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने किया है।

भारत में और दुनिया भर के 240 से अधिक देशों व क्षेत्रों के प्राइम सदस्य ‘हैलो चार्ली’ की हिस्टेरिकल कहानी 9 अप्रैल, 2021 से देख सकते हैं।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *