Header advertisement

पानी ताराम की कोशिश, जल्द बहाल हो कोलोरियांग का पुल

पानी ताराम की कोशिश, जल्द बहाल हो कोलोरियांग का पुल

ईटानगर। पिछले दिनों भारी वर्षा में अरुणाचल प्रदेश के कुरुंग कुमै ज़िले का जनसम्पत्ति को बहुत नुकसान हुआ। आम जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया, कई पुल बह गए और करोड़ों की सम्पत्ति बर्बाद हो गई। अब यहाँ जनजीवन सामान्य हो रहा है और विधायक पानी ताराम के प्रयासों से लोग राहत की सांस ले पा रहे हैं। पिछले दिनों हेलीकॉप्टर से राहत सामग्री पहुंचाई गई और कई तरह के विकास के कार्यों में तेज़ी के लिए भी स्थानीय जनता विधायक पानी ताराम की प्रशंसा कर रही है।
महीने की शुरूआत में भारी बरसात के बाद से बैली ब्रिज बह गया, इसे कुरुंग पुल के नाम से भी जाना जाता है। इसके बाद कुरुंग कुमै की आम जनता का बाकी राज्य से सम्पर्क कट गया। कोलोरियांग और संग्राम को जोड़ने वाला यही पुल था। दो छोटे रास्तों को खोला गया मगर वहाँ से भारी वाहन नहीं जा सके। इसी बीच विधायक पानी ताराम ने पैदल ही पूरे इलाके का दौरा शुरू कर दिया और आम जनता के राहत के लिए सभी तरह के राहत का इंतज़ाम किया।
इसी तरह क़रीब 3 सप्ताह के लगातार काम जारी है। विधायक पानी ताराम ने इस पुल को वर्किंग करने के लिए जी जान से मेहनत की और अब आशा की जा रही है कि यह पुल अगस्त के दूसरे सप्ताह तक परिवहन के लिए खुल जाएगा।
इसी तरह विधायक पानी ताराम और ज़िला प्रशासन के प्रयासों से लोगों को भोजन, दवाइयां और ज़रूरत के सामान को पहुंचाने में मदद मिली है। स्काई एमआई-72 की मदद से अब भी बाकी राज्य से कटे हुए लोगों को ज़रूरत का राशन पहुंचाया जा रहा है जो 2500 किलोग्राम था। इससे पहले ही कुरुंग कुमै में ही दामिन सर्किल में दो बार और कोलोरियांग में एक बार इसी तरह राहत सामग्री पहुंचाई गई है। सरली तक यह राहत सामग्री पहुंचाने के लिए विधायक पानी ताराम, ज़िला प्रशासन और राज्य सरकार प्रयास कर रही है। कुरुंग कुमै की डिप्टी कमिश्नर विशाखा यादव ने राहत सामग्री वितरण में विधायक पानी ताराम और राज्य के नागरिक उड्डयन मंत्रालय की तारीफ़ की।
कोलोरियांग सरली सड़क मार्ग को भी तेज़ी से ठीक किया जा रहा है। कई छोटे पुलों का काम बैली पुल का काम पूरा होने के बाद शुरू किया जाएगा। विधायक पानी ताराम की तत्परता, उपलब्धता और लोगों के प्रति सेवा भाव की वजह से स्थानीय लोग उनकी बहुत प्रशंसा कर रहे हैं। वह भी लगातार कोलोरियांग की जनता के सम्पर्क में हैं।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *