Header advertisement

भारत भारती ने इरफ़ान अहमद को राष्ट्रीय एकात्मता पुरुस्कार 2023 से किया सम्मानित

भारत भारती ने इरफ़ान अहमद को राष्ट्रीय एकात्मता पुरुस्कार 2023 से किया सम्मानित

नई दिल्ली। राष्ट्रीय एकात्मकता शिखर सम्मेलन 2023 डॉक्टर अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर जनपथ नई दिल्ली में भारत भारती के बैनर तले बहुत ही भव्य तरीक़े से आयोजित किया गया। इसका उद्घाटन केंद्रीय क़ानून मंत्री एवं संस्कृति मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महामहिम उपराज्यपाल दिल्ली सरकार विनय कुमार सक्सेना रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारत भारती के कार्यकारी अध्यक्ष विनय पात्राले ने की। कार्यक्रम में विश्वस्तर के श्रेष्ठ एवं ज्येष्ठ महानुभावों का आगमन रहा  जिसमें सेना के पूर्व प्रमुख, आज़ाद हिन्द फ़ौज के पूर्व कमांडर (98 वर्षीय) माधवन, भारत सरकार के कई वरिष्ठ आईएसएस अधिकारीगण, विश्वविद्यालयों के प्रोफ़ेसर्स, कई वाइस चांसलर, उद्योगपतिगण इत्यादि महान विभूतियों ने शिरकत की। इस कार्यक्रम में दिल्ली में रहने वाले 27 राज्यों तथा कई संघ शासित प्रदेशों ने हिस्सा लिया। जिसमें 22 राज्यों के सांस्कृतिक कार्यक्रम बहुत ही भव्य एवं सौंदर्य तरीक़े से आयोजित किए गए। कार्यक्रम को देखें तो ऐसा लग रहा था कि पूरा भारत एक ही छत के नीचे भाषाओं की विविधताओं, ख़ानपान, रहन-सहन, पहनावा इत्यादि के अलग अलग होते हुए एक ही छत के नीचे एक परिवार की तरह एक भारत श्रेष्ठ भारत की थीम पर संपन्न हुए।
इरफ़ान अहमद ने कहा कि यह बहुत ही गर्व की बात है कि इतनी प्रतिष्ठित संस्था द्वारा मुझे भी बहुत ही सम्मान के साथ इस मंच से उतर प्रदेशीय जन समाज दिल्ली रजि. के उपाध्यक्ष तथा पसमांदा मुस्लिम समाज उत्थान समिति संघ के राष्ट्रीय मुख्य संरक्षक के नाते और एहसान अब्बासी को राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाते सम्मानित किया गया। उसी मंच से केंद्रीय मंत्री, महामहिम उपराज्यपाल ने विश्व की महान विभूतियों को भी सम्मानित किया। इसके लिए में भारत भारती के समस्त पदाधिकारियों का विशेष तौर पर सुभाष धावन, अंबर अग्रवाल, ओम्कारेश्वर पाण्डेय, जगन्नाथ कुंज बिहारी स्वाइन, कल्पना पोपली, पूर्व सांसद डा. महेश शर्मा सहित सभी गणमान्य का हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करता हूँ।
इस अवसर पर इरफान अहमद ने ईश्वर अल्लाह का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि यह सब मेरे माता-पिता की दुआओं का नतीजा है और मैं आगे भी इसी तरह गरीबों, अनाथों, पीड़ितों, विधवाओं तथा पसमांदा मुस्लिम समाज की सेवा करता रहूंगा। मेरा सभी से अनुरोध है कि जो लोग मुझसे प्यार करते हैं, वे मेरी सफलता के लिए प्रार्थना दुआ करते रहें।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *