Header advertisement

गाजियाबाद: महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम में नवीनीकृत बैडमिंटन हॉल का उद्घाटन, खिलाड़ियों को मिला बेहतर अभ्यास मंच

गाजियाबाद: महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम में नवीनीकृत बैडमिंटन हॉल का उद्घाटन, खिलाड़ियों को मिला बेहतर अभ्यास मंच

गाजियाबाद के महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम में जीर्णोद्धार का कार्य पूरा होने के बाद सांसद अतुल गर्ग ने 8 अगस्त 2026 को नवीनीकृत बैडमिंटन हॉल का उद्घाटन किया। इस नई खेल सुविधा के मिलने से खिलाड़ियों में खासा उत्साह और खुशी देखने को मिली।
उद्घाटन समारोह के दौरान क्रीड़ा अधिकारी गाजियाबाद द्वारा सांसद अतुल गर्ग का बुके भेंट कर स्वागत किया गया। इसके बाद सांसद ने हॉल का लोकार्पण कर खिलाड़ियों को बेहतर अभ्यास का मंच सौंपा। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि राजेन्द्र मित्तल, राम निवास, हरमीत बक्सी, जिला ओलंपिक संघ एवं जिला बैडमिंटन संघ गाजियाबाद के सचिव नरेन्द्र मोहन शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, खेल अधिकारी, प्रशिक्षक और बड़ी संख्या में खिलाड़ी मौजूद रहे।


नवीनीकृत हॉल मिलने से खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास और प्रशिक्षण के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा, जिससे वे अपनी खेल प्रतिभा को और निखार सकेंगे। सांसद अतुल गर्ग ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए अनुशासन और मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बेहतर सुविधाओं से स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलेगा और वे राष्ट्रीय स्तर पर गाजियाबाद का नाम रोशन करेंगे। स्टेडियम में बैडमिंटन हॉल के पुनः शुरू होने से खिलाड़ियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

Next Post

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *