Header advertisement

पोक्सो जागरूकता अभियान के लिए एडीएम सिटी गंभीर सिंह सम्मानित

पोक्सो जागरूकता अभियान के लिए एडीएम सिटी गंभीर सिंह सम्मानित

ग़ाज़ियाबाद। थाना साहिबाबाद में शनिवार को इंडिया पेस्टिसाइड्स लि. एवं समाधान अभियान के प्रयास से निर्मित बाल मित्र भवन का उदघाटन समारोह संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि अपर मुख्य सचिव गृह (से. नि.) मुख्यमंत्री सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी, विशिष्ट अतिथि  मुख्यमंत्री सलाहकार जी एन सिंह, अपर जिलाधिकारी गाजियाबाद गंभीर सिंह, डीसीपी ट्रांस हिंडन विवेक चंद यादव ने बाल मित्र भवन का उदघाटन किया। कार्यक्रम में विशिष्ट सामाजिक कार्य के लिए अधिकारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एडीएम सिटी गंभीर सिंह एवं एनवीएनयू प्रेरणास्रोत को उनके द्वारा पोक्सो जागरूकता अभियान में किए गए सहयोग के लिए अवनीश कुमार अवस्थी एवं जी एन सिंह द्वारा सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में एनवीएनयू द्वारा किए जा रहे सामाजिक योगदान के लिए संस्था के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इं. संजय कुमार को अवनीश कुमार अवस्थी एवं जी एन सिंह द्वारा सम्मानित किया गया। संस्था की ओर से अवधेश कुमार ने भी भाग लिया। कार्यक्रम में कई अधिकारियों एवं विभिन्न समाजसेवियों को भी उनके द्वारा समाज के लिए किए जा रहे उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में समाधान अभियान के डायरेक्टर डा सतीश चंद्र पांडे, समाधान अभियान संस्था की अर्चना अग्निहोत्री, शीलम बाजपेई, सौम्या द्विवेदी मौजूद रहीं। जिनके द्वारा भवन बनवाने और जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व एवं अपर जिलाधिकारी गंभीर सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस के सहयोग से गाजियाबाद जिले में पोक्सो जागरूकता के लिए जगह-जगह कमेटियां बनाने के लिए कार्य किया जा रहा है। संस्था अन्य जिलों में भी पोक्सो जागरूकता अभियान के लिए कार्य कर रही है और समाज को जागरूक कर रही है और पूरे प्रदेश में जागरूकता अभियान चलाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। जिसमें एनवीएनयू संस्था भी जागरूकता अभियान में उनका पूरी तरह से सहयोग करेगी।


समाधान अभियान संस्था और आईपीएल ने संयुक्त प्रयास से हरदोई जिले में भी पुलिस और समाज कल्याण विभाग के सहयोग से चुप्पी तोड़ हल्ला बोल परियोजना शुरू की है और पहले बाल मित्र केंद्र के लिए उन्हें पुरुस्कृत भी किया गया है। संस्था का उद्देश्य बच्चों के लिए एक सुरक्षित और अच्छा वातावरण बनाना और उन्हें किसी भी प्रकार के यौन शोषण से बचाना है।

कार्यक्रम में आनंद गिरि महाराज, आईपीएल सीएसआर परियोजना प्रमुख अधिकारी सुब्रह्मण्यम, डीपीओ गाजियाबाद विकास चंद्र सहित कई गणमान्य अतिथि, साहिबाबाद थाने के सभी सम्मानित अधिकारी, स्टूडेंट्स आदि मौजूद रहे।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *